{"_id":"593d94924f1c1b02188b4576","slug":"111497207954-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (ब्यूरो)। रविवार की सुबह मुरादाबाद मार्ग पर गांव हंसुपुरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
गांव अब्दुल्लापुर दहाना निवासी अवनीश (22) नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार की सुबह चार बजे वह बाइक द्वारा घर से नोएडा जा रहा था। मुरादाबाद मार्ग पर गांव हंसुपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखवा दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से कोई कानूनी कार्रवाई न करने का अनुरोध किया। मृतक के पिता राजेंद्र सिंह द्वारा लिखित में कानूनी कार्रवाई न करने की तहरीर देने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। वह हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी। अवनीश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।