{"_id":"61b63ce8ad4f1662207bc7f0","slug":"11-claimants-nominated-for-village-head-bijnor-news-mrt568765021","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के लिए 11 दावेदार ने कराई नामजदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के लिए 11 दावेदार ने कराई नामजदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान के लिए 11 दावेदारों ने किया नामांकन
बिजनौर। पंचायत उपचुनाव में ग्राम प्रधान के चार खाली पदों पर 11 दावेदार ने नामांकन कराया है। जबकि सदस्य पद के लिए नामांकन में दावेदारों ने कम दिलचस्पी ली है। 105 पंचायत सदस्य पदों पर कोई नामांकन नहीं है।
उपचुनाव में विभिन्न पदों के लिए 12 दिसंबर को नामजदगी थी। जिले में प्रधान के चार तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 200 पद रिक्त हैं। पंचायत जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार ग्राम प्रधान पद के लिए नहटौर ब्लाक की एक पंचायत में एक, नूरपुर व नजीबाबाद की एक एक पंचायत में तीन, तीन तथा किरतपुर की एक पंचायत में चार दावेदार ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
बताया कि पंचायत सदस्य के लिए स्योहारा में सात पदों पर सात, नूरपुर के 22 पद पर नौ, धामपुर के 11 पदों पर 11, अफजलगढ के नौ पदों पर पांच, नजीबाबाद के 38 पदों पर 17, किरतपुर के 17 पदों पर चार, मोहम्मदपुर देवमल के 49 पदों पर चार, कोतवाली के 17 पदों पर 15, हल्दौर के 18 पदों पर एक, तथा जलीलपुर ब्लाक के 12 पदों पर एक पद पर नामांकन हुआ है। इस प्रकार 11 ब्लाक के कुल रिक्त 200 पदों में 95 पर नामजदगी हुई है।