फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   11 BLO's salary stopped due to negligence

लापरवाही पर 11 बीएलओ का वेतन रोका

Wed, 28 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
11 BLO's salary stopped due to negligence
लापरवाही पर 11 बीएलओ का वेतन रोका
विज्ञापन

बिजनौर। मतदाता सूची पुनरीक्षण ड्यूटी में लापरवाही पर 11 बूथ लेवल आफिसर अर्थात बीएलओ का वेतन रोका गया है। बीएलओ 12 नवंबर तक घर -घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का काम करेंगे।
चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य एक अक्तूबर से चल रहा है। बीएलओ को पहले चरण में घर-घर जाकर नए मतदाता बनाने, मृतकों के नाम काटने तथा संशोधन का काम करना है। निगरानी के लिए सुपरवाइजर को लगाया है। एसडीएम तथा तहसीलदार निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार बिजनौर प्रीती सिंह ने बताया कि बीएलओ ड्यूटी पर लगे पांच कर्मचारी पुनरीक्षण सामग्री नहीं ले गए हैं। निरीक्षण में छह बीएलओ का काम ठीक नहीं मिला। इसलिए सभी 11 बीएलओ का सितंबर माह का वेतन रोक दिया गया है। डोर टू डोर कार्यक्रम 12 नवंबर तक चलना है। इसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता सूची नौ दिसंबर को फाइनल होगी। तहसीलदार ने बताया तहसील क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण का 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। समय से काम पूरा कराने के लिए निरीक्षण में तेजी लाई जा रही है। बीएलओ को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed