फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   108 ambulance employees' morale not broken even after the accident

मुरादाबाद में हुए हादसे के बाद भी नहीं टूटा 10

Sun, 19 Apr 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
108 ambulance employees' morale not broken even after the accident
हादसे के बाद भी नहीं टूटा 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का मनोबल
विज्ञापन

बिजनौर। मुरादाबाद के थाना नवाबपुरा के नागफनी में सप्ताह पूर्व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई घटना के बाद भी 108 एंबुलेंस कर्मियों का हौसला कम नहीं हुआ। एंबुलेंस कर्मी अपने काम को और गंभीरता से लेते हुए पूर्व की लोगों की सेवा कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से वे पीछे नहीं हटने वाले हैं।
मुरादाबाद के थाना नवाबपुरा के नागफनी में 15 अप्रैल को जमातियों के सैंपल लेने और क्वारंटीन करने के लिए गई टीम पर कुछ लोगों ने ईंट पत्थर बरसाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना से भी एंबुलेंस एवं स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला कम नहीं हुआ। 102, 108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी मनोज सामंत बताते हैं कि वह मूलरूप से उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। इस कठिन परिस्थिति में अपने कर्तव्य को निष्ठा से निभा रहे हैं। किसी गर्भवती महिला या नवजात शिशु कोरोना से संक्रमित हो जाते हैं, तो उनको सेवा देने के लिए 102 एंबुलेंस की दो एंबुलेंस को जिले में रिजर्व किया गया है। उन्होंने बताया पिता गोविंद सिंह की अचानक आंत बर्स्ट होने के बाद परिजनों ने उन्हें कुछ दिन पूर्व ही उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालांकि अब उनकी तबियत में थोड़ा सुधार है। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कोऑर्डिनेटर सावन कुमार का कहना है कि 108 एंबुलेंस सेवा पर तैनात कर्मचारियों का मनोबल टूटा नहीं है, बल्कि ऐसे लोगों ने हमें और अधिक शक्ति दी है। उन्होंने कहा कि जब तक हम कोरोना जैसी महामारी को हरा नहीं देते, तब तक हम पूरी निष्ठा के साथ लोगों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से अपने घर पर भी नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद अरशद का कहना है कि जो हमारा दायित्व है, हम उसे निभाएंगे। इस प्रकार की घटना से विचलित नहीं होंगे। जिन लोगों ने ये हरकत की है उन्हें समझना चाहिए कि स्वास्थ्य कर्मी, एंबुलेंस कर्मी और पुलिस प्रशासन उनके लिए ही कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed