{"_id":"5cc898bfbdec22071771488c","slug":"101556650175-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विकास विभाग ने कराई गोद भराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विकास विभाग ने कराई गोद भराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विकास विभाग ने कराई गोद भराई
- बाबा हरिहर मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ कार्यक्रम
फोटो समाचार
बिजनौर। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म में पोषण और प्यार दोनों समाहित हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई रस्म में न केवल गर्भवती महिलाओं को पोषण और प्यार मिलता है बल्कि नियमित जांच और टीकाकरण की सुविधा भी मिलती है।
मंगलवार को जिला मुख्यालय पर बाबा हरिहर मंदिर प्रांगण में बाल विकास परियोजना शहर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने कहा कि गोद भराई में गर्भवती को बुजुर्ग महिलाओं का प्यार और आशीर्वाद मिलता है। उपहार में मिले फल एवं मिठाइयों से पोषण मिलता है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से अपनी नियमित जांच एवं टीकाकरण कराएं।
क्षेत्रीय मुख्य सेविका भावना भारद्वाज ने कहा कि गर्भवती के स्वास्थ्य का प्रभाव होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को जरूरी चार जांच अवश्य करानी चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेंद्र मिश्रा ने गर्भवती महिलाओं से भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध और फल शामिल करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सेविका पुष्पा रानी ने किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजबाला, अलका, रीता, सुमन, निहाल फात्मा, पुष्पा, सहायिका रेखा, गीता, संतोष वर्मा, ममता सैनी आदि उपस्थित रहीं।