फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नारी हमेशा अपराजिता थी, है और रहेगी

नारी हमेशा अपराजिता थी, है और रहेगी

Wed, 24 Apr 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
नारी हमेशा अपराजिता थी, है और रहेगी
स्योहारा। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत एमक्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने ‘नारी सशक्तिकरण में समाज की अग्रणी भूमिका’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्राओं ने नारी गरिमा बनाए रखने के लिए अत्याचार और शोषण के विरुद्ध जमकर खड़े रहने की शपथ ली।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या रबिया परवीन के कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए मिल का पत्थर सिद्ध होगा। आज महिला घर, परिवार, समाज, प्रदेश और देश के उत्थान में महती भूमिका निभा रही हैं। छात्रा आलिया परवीन के कहा कि नारी अब चूल्हे चौके से निकलकर अंतरिक्ष तक पहुंच गई है। हर क्षेत्र में लड़कियों लड़कों से बेहतर कर रही हैं। राजनीतिक और सरकार के ऊंचे से ऊंचे पदों पर बेटियां बैठी हैं। आशना परवीन के कहा कि आज नारी देश में हर कार्य में पुरुष की बराबरी कर रही है। छात्रा इलमा परवीन के कहा कि नारी शक्ति पुलिस, प्रशासन, आईटी, अंतरिक्ष, व्यापार, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी हैं। नारी हमेशा अपराजिता थी, है और रहेगी। पुरुष वर्ग को भी चाहिए कि अपनी पुरुष वादी मानसिकता को छोड़कर महिलाओं को भी समान अवसर प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई करें। महिलाओं को समान अवसर देने से ही देश व समाज आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


समाज की बदल रही सोच
इलमा परवीन ने अमर उजाला की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि समय के साथ समाज की भी सोच बदली है। अब अभिभावक अपनी बच्चियों को बाहर भेजकर पढ़ाने में भी संकोच नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं में विश्वास जगेगा
छात्रा शुमायला परवीन ने बालिकाओं को अभी और आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अमर उजाला के अपराजिता अभियान जैसे कार्यक्रमों से छात्राओं में विश्वास जगेगा।

सोच में आ रहा बदलाव
छात्रा अलिजा परवीन ने अमर उजाला द्वारा समय समय पर महिला जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। यह महिलाओं के प्रति समाज की सोच में बदलाव ला रहा है। ये कदम को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

नारी होगी सशक्त
शिक्षिका फरहत उस्मानी ने महिलाओं के प्रति हो रहे शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि अमर उजाला के अपराजिता अभियान की प्रेरणा से नारी सशक्त होगी।


महिला हर क्षेत्र में आगे
सना फुरकान के अनुसार सोई हुई नारी शक्ति अब जाग चुकी है। आज महिला हर क्षेत्र में आगे है। अपराजिता जैसे कार्यक्रम नारियों को सशक्त कर रहे हैं।

नारी से ही समाज
अक्सा परवीन के अनुसार नारी से ही समाज है। अब सभी अपनी बेटियों को समाज में आगे बढ़ाना चाहते हैं। बेटियों की जन्मदर में भी वृद्धि हो रही है। आने वाला समय बेटियों का ही है।

लहरा रहा परचम
परवीन जहां के अनुसार नारी में पूरे ब्रह्मांड की शक्ति विराजमान है। घर हो या फिर जंग का मैदान, हर जगह पर नारी शक्ति अपना परचम लहरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed