{"_id":"5c3e284abdec227351391e17","slug":"101547577418-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने 14 दिन के अंदर मांगा गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने 14 दिन के अंदर मांगा गन्ना भुगतान
विज्ञापन
सेवरही में गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर विधायक के साथ धरने पर बैठे किसानों से वार्ता करते अधिकारी ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। भाकियू की मासिक पंचायत में क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पंचायत में गन्ना भुगतान नियमानुसार 14 दिन के भीतर किए जाने की मांग की गई।
गन्ना समिति परिसर में संपन्न हुई मासिक पंचायत में गन्ना भुगतान किए जाने, विद्युत आपूर्ति सुचारु किए जाने, तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने, क्षेत्र की सड़कों और लिंक मार्गों को गड्ढा मुक्त करने की मांग की गई। किसानों ने कहा कि गन्ना भुगतान समिति को भेजने के बजाए किसानों के खाते में जाना चाहिए। पंचायत को डॉ. देवेंद्र सिंह, रामभजन सिंह, भूदेव सिंह, महेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, मोहम्मद यामीन, विजेंद्र सिंह, मदन पाल, शिवा सिंह, रामरतन सिंह, मूला सिंह, मुरारी सिंह, अंकित, सुनील, वकील अहमद आदि ने संबोधित किया। पंचायत की अध्यक्षता डॉ. देवेंद्र सिंह, संचालन चौधरी बलजीत सिंह ने किया। मांगों को पूरा कराने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
एक शिकायत का किया निस्तारण
नगीना। संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 36 शिकायतें पंजीकृत हुईं, जिनमें से मात्र एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ प्रवीण कुमार, एसडीएम डॉ. गजेंद्र कुमार, तहसीलदार देवेंद्र पांडे की मौजूदगी में शिकायतों को सुना गया। एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसपी देहात ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पारदर्शिता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करें और निर्धारित अवधि में आख्या प्रस्तुत करें। इस मौके पर अधिकारियों ने तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों के 155 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।