{"_id":"5c100558bdec224143674bf8","slug":"101544553816-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रुश हैंडिल के कारखाने में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रुश हैंडिल के कारखाने में आग लगी
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रश हैंडल बनाने के कारखाने में आग लगी
शेरकोट। मोहल्ला समना सराय में ब्रश के लिए बने हैंडल कारखाने में आग लग गई। आग की चपेट में कारखाने में रखे हजारों हैंडल जलकर राख हो गए। वहीं लपटों की चपेट में आकर कारखाने में रखी मशीन भी जल गई। हादसे में कारखाने के स्वामी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
समना सराय निवासी अशोक और संजय ने बताया कि उनका घर से कुछ दूरी पर मोहल्ले में ही ब्रश के हैंडल बनाने का कारखाना है। कारखाने में लकड़ी हैंडल बनाने के साथ साथ ब्रश में हैंडल फिटिंग का कार्य भी होता है। सोमवार रात कारखाने में आग लग गई। कारखाने से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने इसकी खबर कारखाना स्वामी को दी। कारखाना स्वामी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। दमकल टीम को भी घटना की सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची। उसने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग की लपटों की चपेट में आकर उसके करीब 30 हजार रुपये कीमत के हैंडल, ब्रश के बाल जलकर राख हो गए थे। कारखाने में रखी मशीनों में भी आग फैल गई। आग लगने से कारखाने की सभी मशीनें बेकार हो गईं। मशीनों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि किसी ने रंजिशन कारखाने में आग लगाई है। कारखाना स्वामी ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। पीड़ित ने राजस्व विभाग से जांच कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।