{"_id":"5bf4594bbdec2269b345a867","slug":"101542740299-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में पहुंचना शुरू हुआ श्रद्धालुओं का रैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में पहुंचना शुरू हुआ श्रद्धालुओं का रैला
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदुर कुटी में बसा तंबुओं का शहर
विदुर कुटी। महात्मा विदुर की कुटी के सामने भागीरथी के तट पर लगे गंगा मेले में श्रद्धालुओं का रैला पहुंचना शुरू हो गया है। 20 हजार श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर अपने तंबू डाल लिए हैं। रात भर श्रद्धालु मेले में आएंगे। मेले में दिनभर दुकानें सजाने का काम चलता रहा।
विदुर कुटी के सामने गंगा के तट पर लगा गंगा मेला शुरू हो गया है। मंगलवार को गंगा मेले में ट्रैक्टर ट्राली से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। शाम सात बजे तक करीब 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर अपने तंबू डाल लिए थे। मेले में तंबुओं का शहर बसना शुरू हो गया है। दिन भर मेले में दुकानें लगती रहीं। शाम तक दुकानें सजाने में व्यापारी लगे हुए थे। मेले में पहुंचने के लिए पानी के ऊपर बनाई गई 25 फीट चौड़ी सड़क से होकर श्रद्धालु मेले में पहुंचेंगे। मेले में कई लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में इस सड़क से निकलते समय मेले में आने वाले लोगों का सड़क के दोनों ओर भरे पानी में भी गिरने का खतरा बना हुआ है। रात के अंधेरे में भी श्रद्धालु इस सड़क से होकर मेले में जाएंगे। दिन भर अफसरों की टीम जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्याम बहादुर शर्मा की अगुवाई में मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। प्रभारी अभियंता कपिल देव के मुताबिक मेले की सारी व्यवस्था शुरू हो गई हैं। मेला शुरू हो गया है। मेले में करीब 20 हजार श्रद्धालु पहुंच गए हैं। दुकानें लगकर तैयार हो गई हैं।