{"_id":"5bb11673867a554f1253894d","slug":"101538332275-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट एकजुट होकर लड़ें हकों की लड़ाई : बडोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट एकजुट होकर लड़ें हकों की लड़ाई : बडोला
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मासिस्ट एकजुट होकर लड़ें हकों की लड़ाई : बडोला
बिजनौर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि फार्मासिस्ट को एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़नी चाहिए। एसोसिएशन को मजबूत बनाने के लिए सभी फार्मासिस्ट एकजुट रहें।
रविवार को जिला अस्पताल के सभागार में विश्व फार्मेसी सप्ताह के तहत आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि संदीप बडोला ने कहा कि सरकार फार्मासिस्ट की अनदेखी कर रही है। फार्मासिस्ट के परिश्रम के हिसाब से सम्मान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से समय समय पर शासन को फार्मासिस्ट की समस्याओं से अवगत कराया जाता है। हालांकि सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। प्रांतीय उपाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा ने बताया कि फार्मासिस्ट के बिना चिकित्सकीय कार्यों को पूरा नहीं किया जा सकता। फार्मासिस्ट चिकित्सकों के कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की सेवा करते हैं। इसके बावजूद सरकार उन्हें नजरअंदाज कर रही है। शीघ्र ही लंबित समस्याओं को पूरा नहीं किया गया तो मजबूर होकर एसोसिएशन को आंदोलन का रुख अख्तियार कर पड़ेगा। मंडलीय सह सचिव राजेश रवि ने कहा कि फार्मासिस्ट की वेतन संबंधी विसंगतियां समेत अनेक समस्याएं अभी लंबित हैं। इस अवसर पर मंडलीय सचिव हेमंत चौधरी, जिलाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद, शैलेंद्र शर्मा, निश्चल भटनागर, अरुण शर्मा, हेमंत चौधरी, मनोज शर्मा, अजय राय मल्होत्रा, तेजपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, राजीव चौहान, रविप्रताप सिंह, दिग्विजय शाह, अमित विश्नोई, अंजुल चौहान, कपिल शर्मा, जयेंद्र, रामसिंह, सलीम अहमद, अनुराग चौहान आदि उपस्थित रहे।
र्