{"_id":"5bae7cc8867a5501332a6b69","slug":"101538161864-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर की जांच करने पहुंची टीम के सामने जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर की जांच करने पहुंची टीम के सामने जमकर हंगामा
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन डीलर की जांच के लिए पहुंची टीम, हंगामा
अफजलगढ़। ग्राम सलावतपुर गिरधर उर्फ भज्जावाला में राशन डीलर की जांच को पहुंची टीम के सामने ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि गांव में अपात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जबकि पात्र लाभ से वंचित हैं। टीम के आने से पहले ही डीलर फरार हो गये।
पूर्ति निरीक्षक आदित्य त्यागी अपनी टीम के साथ ग्रामीणों की शिकायत पर राशन डीलर की जांच करने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर राशन डीलर पर अपात्रों को लाभ पहुंचाने, काफी संख्या में अपात्रों को शामिल करने, राशन वितरण में धांधली करने सहित कई बिंदुओं पर जांच की मांग की थी। मामले की जांच करने पहुंची टीम के सामने भी ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ हंगामा हुआ। आरोप लगाया कि राशन डीलर पात्रों का राशन हड़प कर जाते हैं। जांच में पात्रों की सर्वे सूची में घालमेल पाई गई। आरोप है कि डीलर समय पर दुकान नहीं खोलता और उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता की जाती है। आरोप है कि बचे हुए राशन और केरोसिन को ब्लैक किया जाता है। ग्रामीणों के हंगामे को देख जांच टीम के बुलाने पर भी राशन डीलर हरपाल सिंह मौके पर नहीं पहुंचा। हंगामा करने में बाला देवी, रोहिताश सैनी, दुष्यंत सिंह, नीरज, लाखन, थम्मन, मनोज, छत्रपाल, करण सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, प्रेम सिंह, हरीओम सिंह, संजय, मूंगिया, कुसुम, कमलेश आदि रहीं। उधर, पूर्ति निरीक्षक आदित्य त्यागी का कहना था कि कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।