{"_id":"5b92cd38867a557eaa4dcf0f","slug":"101536347448-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना उत्पादन तिथि के पोषाहार पैकेट बच्चो को खिलाने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना उत्पादन तिथि के पोषाहार पैकेट बच्चो को खिलाने से किया इंकार
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोषाहार पैकेट पर उत्पादन की तिथि नहीं
हल्दौर। कुछ अभिभावकों ने आंगनबाड़ी केंद्रों से वितरण के लिए आए पोषाहार के पैकेटों पर उत्पादन तिथि अंकित न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने बच्चों को इस तरह का पोषाहार खिलाने से इंकार कर दिया है। इससे खफा होकर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया पैकेटों को कूड़ेदान में फेंक दिया।
नगर हल्दौर में 24 आंगनबाड़ी केंद्र खुले हैं। इन केंद्रों पर प्रतिदिन तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क पोषाहार खिलाया जाता है। साथ ही प्रत्येक माह की 5, 15 और 25 तारीख को सात माह से तीन वर्ष के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को यह पोषाहार खाने के लिए वितरित किया जाता है। एक दिन पूर्व नगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया। शुक्रवार को कुछ अभिभावकों ने पोषाहार के पैकेट पर उत्पादन तिथि अंकित न होने पर हंगामा किया। अभिभावकों ने ऐसे पोषाहार को अपने बच्चों को खिलाने से साफ इंकार कर दिया।
पूर्व डायरेक्टर सहकारी संघ हल्दौर राजेंद्र सिंह चौहान, भोले, कुलदीप सिंह, पवन चौहान, नरेंद्र चौहान, परवेंद्र सिंह ने डीएम से इसकी शिकायत की है। सीडीपीओ कार्यालय की कार्यवाहक प्रभारी और सुपर वाइजर मुशर्रत जहां का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बिना उत्पादन तिथि अंकित वाले पोषाहार के पैकेटों का वितरण न करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वितरित कर दिए गए ऐसे पोषाहार को नहीं खाने की सलाह दी है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। ऐसे पोषाहार का सेवन करना जानलेवा हो सकता है। उन्होंने ऐसे पोषाहार के सैंपल भरने और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।