फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों ने प्रदेश और केंद्र सरकार को कोसा

किसानों ने प्रदेश और केंद्र सरकार को कोसा

Thu, 30 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने प्रदेश और केंद्र सरकार को कोसा
धामपुर। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार सिंह को सात सूत्री ज्ञापन सौंपकर मांगों केेे पूरा कराने की मांग की। साथ ही प्रदेश और केंद्र सरकार को भी कोसा।
विज्ञापन

कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रालियों से तहसील पहुंचे और केंद्र और यूपी सरकार को किसान और मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि जब से प्रदेश और केंद्र में दोनों सरकारें आई है, तब विकास रुक गया। किसान और मजदूर दोनों बर्बादी की कगार पर आ गए है। भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा करने वाली इन सरकारों के कार्यकाल में सरकारी और गैर सरकारी उपक्रमों और विभाग में पहले की तुलना में भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ा है। डीलर और अधिकारी मिलीभगत कर गरीबों के खाद्यान्न पर डाका डाल रहे है। शोर मचाने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा योजना में व्याप्त गड़बड़ी को खत्म कर आरोपी अधिकारियों और डीलरों को जेल भिजवाने, पेट्रोल , डीजल और घरेेलू गैस के दामों को आधा करने, किसानों को उनके गन्ने का मूल्य का ब्याज के साथ भुगतान कराने, साठ साल की आयु को पार कर चुके किसानों को पांच हजार मासिक की पेंशन दिलाने, बाढ़ से किसानों के हुए नुकसान की भरपाई कराने, शिक्षा और चिकित्सा को फ्री में दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन में डा. वीरेंद्र कुमार, किशन सिंह, चंद्रपाल सिंह, अनूप सिंह, शीशराम, हेतराम, सुरेश कुमार, दिलावर सिंह, कोमल सिंह, वीर सिंह, शमशुददीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed