फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बच्चों में तीन साल का अंतर रखने के लिए किया प्रेरित

बच्चों में तीन साल का अंतर रखने के लिए किया प्रेरित

Fri, 24 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बच्चों में तीन साल का अंतर रखने के लिए किया प्रेरित
बिजनौर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें आशाओं को दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर रखने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। सम्मेलन में जिले भर की करीब 1680 आशाओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक मुरादाबाद डा. शरद त्यागी एवं सीएमओ राकेश कुमार मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संयुक्त निदेशक ने कहा कि प्रसव हमेशा सरकारी अस्पतालों में ही कराएं। आशाएं अपने-अपने क्षेत्र की महिलाओं को बच्चों के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर रखने के लिए प्रेरित करें। सीएमओ ने कहा कि गांव की दाई से किसी भी दशा में प्रसव न कराएं। आशाओं के कार्य के आधार पर उनके प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित समस्त कार्यक्रमों को राजकीय मानकों के अनुरूप और ऊंचाई पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर एसीएमओ रोहताश कुमार सिंह, एसके निगम, आशा मंडल कोआर्डिनेटर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed