{"_id":"5b7da35a42c792463724e7d7","slug":"101534960474-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार गन्ने का पिछले साल से 15 सौ हेक्टेयर ज्यादा रकबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार गन्ने का पिछले साल से 15 सौ हेक्टेयर ज्यादा रकबा
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर।गन्ना सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक इस बार किसानों ने पिछले साल की तुलना में 1486 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ज्यादा गन्ने की बुआई की है। पिछले साल किसानों ने 33689 हेक्टेयर जमीन में गन्ने की फसल को बोया था। जबकि इस बार बढ़कर 35175 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना बोया गया है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार गन्ना विभाग की ओर से बेहतर प्रचार प्रसार के कारण क्षेत्र के किसानों ने पिछले साल की तुुलना में 1486 हेक्टेयर जमीन में ज्यादा गन्नें की फसल को बोया है। उनके क्षेत्र में धामपुर गन्ना समिति , अफजलगढ़ और स्योहारा गन्ना समिति का आंशिक भाग शामिल है। जिनमें चार चीनी मिलें भी धामपुर एससीडीआई जोन में आती है। इन चारों चीनी मिलों में धामपुर मिल के 72, बिलाई के 04, अफजलगढ़ 25 और स्योहारा 01 गन्ना खरीद सेंटर शामिल है। गन्ना सर्वे का काम पूरा हो गया है। गन्ना सर्वे आंकड़ों के अनुसार धामपुर चीनी मिल क्षेत्र में इस बार किसानों ने 24515 हेक्टेयर क्षेत्रफल, अफजलगढ़ में 9690, स्योहारा में 344 व बिलाई चीनी मिल में 626 हेक्टेयर जमीन में किसानों से गन्ने की फसल बोई है। गत वर्ष धामपुर चीनी मिल क्षेत्र में 24515 के सापेक्ष 23584 हेक्टेयर , अफजलगढ़ में 9690 के सापेक्ष 9152, स्योहारा में 344 के सापेक्ष 340 एवं बिलाई चीनी मिल क्षेत्र में 626 के सापेक्ष 613 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल को बोया गया था।
विज्ञापन