{"_id":"5b75d78742c792276c4b402a","slug":"101534449543-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल जलने से शोरूम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल जलने से शोरूम में लगी आग
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल जलने से शोरूम में लगी आग
मंडावर। एचटी लाइन की चपेट में आकर जले केबल से लकड़ी, इलेक्ट्रानिक्स के शोरूम में आग लग गई। आग की चपेट में आकर शोरूम के अंदर रखा 50 लाख रुपये का माल और 30 हजार रुपये की नगदी जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधानों ने थाने में विद्युत निगम अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देकर मुआवजे की मांग की है।
गांव गजरौलाशिव के प्रधान मुकेश राजपूत का चंदक रोड पर फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक्स का बड़ा शोरूम है। इसके सामने से एचटी लाइन गुजर रही है। बुधवार सुबह एचटी लाइन का एक तार टूटकर शोरूम में जा रहे केबल पर गिर गया। उच्च क्षमता का करंट दौड़ने से केबल में आग लग गई और इससे शोरूम मेें भी आग लग गई। शोरूम में सोफे, बेड, कुर्सी, संदूक, डाइनिंग टेबिल, फ्रीज, टीवी आदि करीब 50 लाख रुपये का माल रखा था। राहगीरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दुकान की देखभाल करने वाला परवेश आग से हो रहे नुकसान को देखकर बेहोश हो गया।
आधे घंटे में ही बिजनौर और नजीबाबाद से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, नगर पालिका के पानी के टैंकर भी मौके पर आ गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में 50 लाख का सामान और 30 हजार रुपये की नगदी जल गई। मुकेश राजपूत के साथ ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश दहिया, राजपाल सिंह, राजीव कुमार उर्फ बॉबी, अजय कुमार आदि थाने पहुंचे और विद्युत निगम के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि जर्जर लाइन टूटने से उनके शोरूम में आग लगी है। विद्युत निगम से मुआवजा दिलाने की मांग की गई। थाना प्रभारी अंशुमाली भारती के मुताबिक मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।