फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बीएसए कार्यालय में गंदगी दे डीएम ने जताई नाराजगी

बीएसए कार्यालय में गंदगी दे डीएम ने जताई नाराजगी

Sun, 05 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में गंदगी दे डीएम ने जताई नाराजगी
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने शनिवार को बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय की गैलरी और सीढ़ियों पर गंदगी देखकर असंतोष जताया। अभिलेखों एवं उपकरणों का रखरखाव भी ठीक नहीं पाया गया। डीएम ने तत्काल सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम अटल कुमार राय शनिवार को दोपहर 12 बजे बीएसए कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। कार्यालय की गैलरी व सीढ़ियों पर गंदगी देख कर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने सबसे पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया, सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी न्यायिक कार्य से इलाहाबाद जाने के कारण प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार उपस्थित मिले। सभाकक्ष में भारी गंदगी मिली। अव्यवस्थित रूप से कंप्यूटर और अन्य उपकरण बिखरे हालत में मिलने पर उन्होंने सभी को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने कार्यालय के प्रांगण स्थित एक कमरे में स्थापित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया, जहां कर्मचारी रविकांत शर्मा उपस्थित मिले। कैटलॉग में पृष्ठ प्रमाणिकता नहीं पाई गई। समुचित प्रकाश व्यवस्था नहीं मिली। प्रकाश में आया कि लाइब्रेरी में सामान ज्यादा है, स्थान कम हैं। लाइब्रेरी का शौचालय बंद मिलने पर उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई करा कर उसे प्रयोगार्थ बनाएं। उन्होंने प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि कार्यालय तथा आसपास की सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें और अस्त-व्यस्त अभिलेखों को नियमानुसार सुव्यवस्थित रूप से रखना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed