{"_id":"5b3bcdea4f1c1bb6248b4569","slug":"101530645994-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ने से ट्रक चालक व हेल्पर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया।
अमृतसर पंजाब निवासी सुनील कुमार ट्रक चलाता है। बुधवार सुबह चार बजे वह अपने हेल्पर रमेश के साथ ट्रक में चाय की पत्ती भरकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से लुधियाना जा रहा था। जब वह जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप पहुंचा, तभी अचानक ट्रक का टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ता हुआ डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे ट्रक में सवार चालक सुनील व हेल्पर रमेश घायल हो गए।
इसके अलावा एक्सप्रेस वे पर मवी कलां के समीप तेज गति के साथ जा रही स्विफ्ट कार का भी टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे पर खडे़ ट्रक से जा टकराई। इससे कार सवार सोनीपत निवासी दंपती दीपक व रजनी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी पहुंचे। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।