{"_id":"5b240c494f1c1b315d8b541e","slug":"101529089097-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने किया हमला
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार ने किया हमला
नांगलसोती। गुलदार ने अलग-अलग जगहों पर दो लोगों पर हमला किया। गांव बरकातपुर निवासी श्रीकांत पर बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे गुलदार ने उस समय हमला किया, जब श्रीकांत बाइक से गांव लौट रहा था। बरकातपुर चीनी मिल के निकट हुए हमले के बाद श्रीकांत ने शोर मचाते हुए बाइक दौड़ाई। जिससे उसकी जान बच गई। उधर, खेत पर काम कर रहे किसान शोभित पर भी गुलदार ने हमला किया। आसपास मौजूद किसानों के शोरशराबे से गुलदार भाग निकला। किसानों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। उधर, सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शीशपाल बिष्ट ने जल्द ही गुलदार पकड़ने का आश्वासन दिया।
गाय काटने का प्रयास करते दो दबोचे
मंडावली। गांव शहाबपुरा उमराव में गाय काटने के प्रयास में जुटे दो लोगों को दबोचकर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने गाय को बंधनमुक्त कराया। आरोपियों के पास से कुल्हाड़ी, छुरी, रस्सी बरामद हुई। आरोपियों कल्हेड़ी निवासी इस्तखार, साहनपुर निवासी जाकिर का पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया।
बैंक में फर्जी चैक पकड़ा
नजीबाबाद। बैंक कर्मियों की सतर्कता से फर्जी चैक से भुगतान होने से बच गया। हरियाणा की एक कंपनी के प्रतिनिधि ने नजीबाबाद थाने पहुंचकर तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी के नाम से जारी चेक जब पीएनबी में संचालित खाते में क्लीयरिंग के लिए भेजा गया, तो चेक पर दो करोड़ 11 लाख रुपये की रकम देखकर बैंक कर्मियों ने कंपनी से संपर्क किया। जिस पर उन्हें बताया गया कि जो चेक बैंक को प्राप्त हुआ है, उस नंबर का चेक तो कंपनी के पास है। कंपनी द्वारा चैक को फर्जी बताकर भुगतान करने से मना किया गया। कंपनी ने फर्जी चैक जारी करने वालों को पकड़ने और कार्रवाई करने की मांग की।