{"_id":"5b1432094f1c1b264d8b497d","slug":"101528050185-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रक्ता ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रक्ता ने दिया इस्तीफा
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिजनौर निवासी विनीत शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। भ्रष्टाचार को खत्म करने के नाम पर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी को भाजपा विरोधी राजनीति के लिए सभी भ्रष्टाचारी दलों से गठबंधन करने का आरोप लगाया है।
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को भेजे पत्र में विनीत शर्मा ने कहा कि वे अन्ना के आंदोलन से आम आदमी पार्टी में आए थे। लेकिन भ्रष्टाचार को खत्म करने, स्वराज व जन लोकपाल लाने की पार्टी की लड़ाई अब केवल भारतीय जनता पार्टी के ही खिलाफ ही रह गई है। सब कुछ पहले से योजना बनाकर कार्यकर्ताओं को इस्तेमाल किया गया। दो गुप्ता बंधुओं को राज्यसभा भेजने के लिए पार्टी की साथ परछाई की तरह रहे कुमार विश्वास, आशुतोष, दिलीप पांडे, राघव चड्ढ़ा सहित लाखों कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज कर दिया गया। अरविंद केजरीवाल को जब तीन राज्यसभा सांसद चुनने थे तो सबसे पहले इसका प्रस्ताव अन्ना हजारे के समक्ष क्यों नहीं रखा। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह रास्ता नहीं था, इसलिए वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व पद से इस्तीफा दे रहे हैं।