{"_id":"5b12ed664f1c1b634d8b46a4","slug":"101527967078-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते के बाद किसानों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते के बाद किसानों का धरना समाप्त
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। अधिकारियों से वार्ता के बाद बिजली घर पर चल रहा किसानों का धरना समाप्त हो गया। इससे पहले किसानों ने बिजलीघर की सफाई की। इसमें बिजली अधिकारियों को भी अपने साथ लगाया।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत उपकेंद्र कोतवाली पर चल रहा पांचवें दिन भी धरना जारी रहा।धरना स्थल पर किसानों ने आज महा पंचायत बलाई थी। इसमें सीओ नगीना महेश कुमार की उपस्थिति में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह व अधिशासी अभियंता नगीना के बीच लगभग दो घंटे समझौता वार्ता चली। किसानों की मांग मानने के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना स्थल के आसपास गंदगी अधिक होने के कारण किसानों ने अपने साथ एसडीओ नगीना तथा अन्य बिजली अधिकारियों से फावड़ा चलवाकर सफाई कराई।
चौधरी सुरपाल सिंह की अध्यक्षता में नितिन सिरोही के संचालन में आयोजित महा पंचायत को यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, विजयपाल सिंह, विनोद परमार, रामअवतार सिंह, कुलदीप सिंह, राकेश प्रधान, रामपाल सिंह, जसवीर सिंह, संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, वीआदि ने संबोधित किया ।