{"_id":"5b0f0e914f1c1b8c6e8b57a4","slug":"101527713425-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों का तेल पकड़ने को खाद्य विभाग ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों का तेल पकड़ने को खाद्य विभाग ने की छापेमारी
Updated Thu, 31 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सरसों के तेल का सेवन करने से फैल रही बिमारियों के बाद खाद्य विभाग की नींद टूट गई है। विभाग की एक टीम ने शहर में कई जगहों पर छापेमारी अभियान चलाकर नमूने भरे। इससे दुकानदारों में खलबली का माहौल बना रहा।
बुधवार को शासन के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने नगर के मोहल्ला लकड़ा में खुले तेल विक्रेता मारूफ पुत्र अब्दुल मजीद के यहां से नमूना भरा। ऐसे ही यहां के शमशाद मलिक पुत्र मुन्ने खां से भी खुले सरसों के तेल का नमूना लिया गया। तेल विक्रेता मोहम्मद असलम, मंडी रोड गुलरिया में पप्पू खान व अनीश की स्पेलर से खुले सरसों के तेल का नमूना लिए गए। खाद्य विभाग की इस छापेमारी अभियान से दुकानदारों में खलबली मच गई। इतना ही नहीं बहुत से दुकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया की पूर्वांचल में सरसों के तेल के प्रयोग से हुई चार मौतों का संज्ञान लेते हुए शासन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में सरसों के तेल तथा खाद्य तेल के नमूने लिए जाने के आदेश दिए गए हैं। यह छापेमारी अभियान लगातार चलाया जाएगा। नमूने जांच के लिए भेज दी गई है। अग्रिम कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। इसके अलावा मुहल्ला लकड़ा, अतरासी चौराहा पर सड़े-गले कटे फटे फल नष्ट कराएं गए।