फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अमरोहा कार्यालय से 2

अमरोहा कार्यालय से 2

Sat, 28 Apr 2018 05:48 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा कार्यालय से 2
अमरोहा कार्यालय से 28 अप्रैल को भेजी जाने वाली प्रस्तावित खबरें --
विज्ञापन

------------------------------------------------------

1-बाइक टकराने पर भड़की महिला, सिपाही को जड़े थप्पड़:
टीपी नगर चौराहे पर पैदल जारी रही महिला से सिपाही की बाइक टकराने से हंगामा खड़ा हो गया। भरे चौराहे पर महिला ने सिपाही को कई तमाचा जड़ दिए। सिपाही की पिटाई होता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची टीपीनगर चौकी पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई, जहां मामला रफादफा कर दिया गया है।
2-यूपी बोर्ड का रिजल्ट कल, टेंशन में बच्चे: रविवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरीडिएट का रिजल्ट धोषित किया जाएगा। वहीं, परिणाम सामने आने से पहले ही छात्र-छात्राओं के चेहरे पर टेंशन दिखने लगी हैं। बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे 51 हजार 259 बच्चे।
विज्ञापन

3-पुलिस महकमे में बनेगी मीडिया सेल : जनपद स्तर पर प्रभारी निरीक्षक सहित एक उपनिरीक्षक, एक आरक्षी और एक ऑपरेटर किया जाएगा तैनात। सोशल मीडिया के सहारे पुलिस की छवि सुधारने का काम करेगी मीडिया सेल। वहीं स्थानीय प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी तालमेल रखने का काम किया जाएगा। मामलों में पुलिस की कार्रवाई से अवगत कराने का रहेगा काम। जारी होने वाले प्रेस नोट में अब फाइव डब्लू और वन एच का भी रखा जाएगा ध्यान। पुलिस महानिदेशक ने जारी किए आदेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

4-जिले हजारों किसानों को मिलेगा बिजली सरचार्ज माफी का लाभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हसनपुर जनसभा में किसानों के बिजली सरचार्ज माफी की घोषणा की है। इसका लाभ जिले हजारों किसानों को मिलेगा। बिजली विभाग एक मुश्त समाधान योजना चलाकर बिजली बिल का बकाया वसूली करेगा।
5-मेंहदीपुर गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम : गांव में दिव्यांग का प्रमाण पत्र जारी करने को लगाया गया कैंप। एसीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम शाम तक गांव में रही।
6-ग्राम स्वराज अभियान के तहत मनाया गया शक्ति दिवस : बिजली विभाग ने बांटे कनेक्शन। शिविर लगाकर समय से बिल जमा करने की अपील भी गई। वहीं गरीब लोगों को बिजली कनेक्शन दिए। पृथ्वीपुर कल्लन मेें लगा शिविर।
7-सीएम योगी के जाते ही अफसरों को मिली राहत : पिछले कई दिनों से सीएम योगी के दौरे की तैयारियों में लगे थे। योजनाओं के आंकड़े पेश करना बना हुआ था चुनौती।
8-राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में लटका मिला ताला : जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया औचक निरीक्षक। प्रधानाचार्य सहित चार शिक्षकों पर गिरी गाज। इनका एक दिन का वेतन काटते हुए नोटिस जारी किए गए।
9-धर्म एवं अध्यात्म:
बुद्घ पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में स्नान कल, संभल कर गुजरें: हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस बार 30 अप्रैल को वैशाख माह की पूर्णिमा है। वैशाख पूर्णिमा को ही बुद्घ पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस बार बुद्घ पूर्णिमा बहुत ही खास होगी। क्योंकि पूर्णिमा 3 साल बाद सिद्धि योग में आ रही है। साथ ही पूर्णिमा पर बुद्ध जयंती भी मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में लाखों श्रद्घालु स्नान को उमड़ेंगे। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती है। हालांकि जाम से निपटने के लिए पुलिस पूरी तैयारी करने का दावा कर रही है।
10-श्री भक्तमाल कथा महोत्सव: क्षेत्र के गांव जलालपुर कला स्थित महाराजा शूरसैन उच्च माध्यमिक में श्री भक्तमाल कथा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इस दौरान सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। शनिवार को छठे दिन कथावाचक सत्यकाम कृष्ण गौर महराज ने प्रवचन किया।
फोटो के साथ।
11-कुछेक स्कूलों को छोड़ स्कूल वाहन चालकों के नहीं हैं सत्यापन
12-गजरौला में कुछेक स्कूलों को छोड़ दिया जाए तो यहां किसी भी स्कूल के वाहन चालकों का सत्यापन तक नहीं हो सका। नए व बिना लाइसेंसी अंट्रेंड चालक यहां स्कूलों के वाहनों को खूब दौड़ाते देखे जा सकते हैं। लेकिन इस तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं है।

13-सीएम योगी के जाने के बाद बदला शैडयूल पहले दिन ही धड़ाम: बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार रातभर बिजली कटौती से लोग बैचेन रहे। लोगों को शैड्यूल के अनुसार भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। यही हाल दिनभर भी रहा। दिनभर बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। बिजली की अंधाधुंध कटौती से गर्मी के मौसम में लोग बिलबिला गए। बिजली नहीं मिलने से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed