{"_id":"5ab2995f4f1c1b3d1a8b4af3","slug":"101521654111-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम के लिए शिक्षकों के लिए साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम के लिए शिक्षकों के लिए साक्षात्कार
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर । परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने का रास्ता साफ हो गया है। चिह्नित किए 55 स्कूलों के लिए बुधवार को प्रधानाध्यापकों के चयन लिए साक्षात्कार लिए गए। साक्षात्कार में 55 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
शासन के निर्देश पर जिले के 55 प्राइमरी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा एक अप्रैल से शुरू होनी है। इन स्कूलों में प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों के लिए साक्षात्कार बुधवार से शुरू हो गया है। रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल में बीएसए महेश चंद्र, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य गिरवर सिंह, डिगरी कालेज के अंग्रेजी विभाग के डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता रुचि शर्मा ने साक्षात्कार में आए शिक्षकों का साक्षात्कार लिया। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक इन स्कूलों में सहायक अध्यापकों के लिए जिन शिक्षकों ने आवेदन किया है उनका साक्षात्कार 22 मार्च को दिव्यांग बच्चों के स्कूल में पूर्वाह्न 10 बजे से साक्षात्कार लिया जाएगा। बीएसए के मुताबिक एक अप्रैल से चिह्नित किए गए स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू होनी है। इस मौके पर जिला समन्वयक वैकल्पिक शिक्षा विजय पाल यादव, ललित शर्मा भी मौजूद रहे।
विकास के लिए शिक्षा को बताया मुख्य धुरी
बिजनौर । भुइयार एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी की बैठक में बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर जोर दिया गया। मोहल्ला नई बस्ती में केशवशरण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नवीन शिक्षा स्तर में बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। वक्ताओं ने समाज के विकास के लिए शिक्षा को मुख्य धुरी बताया। बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने पर जोर दिया गया। तेजपाल सिंह भुइयार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राहुल सिंह, कामेंद्र सिंह, पवन कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए ।