फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश , केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने को प्रदर्शन कर तहसील पर धरना दिया

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश , केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने को प्रदर्शन कर तहसील पर धरना दिया

Sun, 28 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश , केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने को प्रदर्शन कर तहसील पर धरना दिया
धामपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर तहसील परिसर में यूपी और केंद्र सरकार पर उखाड़ने फेंकने की मांग को लेकर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने दोनों सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी।
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान के निर्देशन कार्यकर्ता नहटौर मार्ग स्थित विराट फार्म हाउस में बड़ी संख्या में एकत्र हुए। आरोप लगाया कि प्रदेश में नौ माह के कार्यकाल में जनता तबाह हो चुकी है। अफसरशाही पूरी तरह से भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रही है। सभा के बाद कार्यकर्ता पैदल ही धरने देने को तहसील की ओर कूच कर गए। तहसील में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने वहां पर खड़ी कई बाइकों को उठाकर किनारे फेंक दिया। आरोप लगाया कि इन बाइकों को प्रशासन ने इन लोगों से जानबूझकर यहां पर खड़ा करवाया गया है। जिससे सपा कार्यकर्ताओं को धरना देने को तहसील में जगह न मिल सकें और यह वापस हो जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आलू से भरी बोरी और गन्ने की फसल को कंधों पर ले रखा था। धरने में मूलचंद चौहान, लोकेेश भारद्वाज, कुशलपाल सिंह पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार, अमित चौहान, नसीम राणा, जीशान खालिद, उदल सिंह चौहान, पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी, सचिन कुमार, मुदित गुप्ता, वीरेंद्र रस्तौगी, हाजी अब्दुल कलाम, नईमुलहसन, लालबहादुर चौहान, जावेद सईद, इस्लामुददीन बढ़ापुर, शेखसुलेमान, पूर्व पालिकाध्यक्ष शेख कमरूलइस्लाम, जिलाध्यक्ष अनिल यादव , कैशर महताब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed