फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पर्यावरण का प्रहरी बनेगा पंचतत्व क्लब

पर्यावरण का प्रहरी बनेगा पंचतत्व क्लब

Mon, 25 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण का प्रहरी बनेगा पंचतत्व क्लब
पर्यावरण का प्रहरी बनेगा पंचतत्व क्लब
विज्ञापन

बिजनौर। पंचतत्व क्लब अब पर्यावरण का प्रहरी बनेगा। क्लब द्वारा जिले भर में जनता के सहयोग से न केवल पौधरोपण अभियान चलवाया जाएगा, बल्कि इन पेड़ों को एक-एक व्यक्ति को गोद भी दिया जाएगा। बच्चों के हर जन्मदिन पर माता-पिता को एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इन पेड़ों के बड़ा होने पर गोद लेने वाले व्यक्ति का नाम इनके आगे तख्ती पर लिखा जाएगा।
पंचतत्व क्लब की ओर से जनता के सहयोग से पौधरोपण कराया जाएगा। साथ ही इन पेड़ों को जनता को गोद भी दिया जाएगा। इन पेड़ों की सिंचाई और रक्षा की जिम्मेदारी का दायित्व गोद लेने वालों को ही दिया जाएगा। बच्चों के हर जन्मदिन पर उनके नाम से एक पौधा लगवाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों से बच्चों की जन्मदिन की तारीख व माता-पिता के फोन नंबर स्कूलों से लिए जाएंगे। सेंट मेरी में रसायन विभाग के शिक्षक और पंचतत्व क्लब अध्यक्ष मयंक मलिक, कनक ढाका, अंकिता भटनागर, शुअंक मलिक, वीरेंद्र कुमार, भारत भूषण, क्लब के अन्य सदस्य यह शुरूआत कर रहे हैं। ये सभी पर्यावरण से संबंधित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हैं। फरवरी से ही यह अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

कई पेड़ों जैसे पीपल, नीम आदि में औषधीय गुण होते हैं। इनके गुणों के बारे में नागरिकों को पता नहीं होता है। क्लब सदस्यों द्वारा आबादी वाले क्षेत्र में ये पौधे लगवाकर इनके औषधीय गुण भी लिखे जाएंगे। ऐसे पेड़ों को लगवाने के लिए जनता विशेषकर युवाओं को अभियान से जोड़ा जाएगा। पंचतत्व क्लब अध्यक्ष मयंक मलिक के अनुसार पर्यावरण संरक्षण के लिए जन आंदोलन सरीखा प्रयास जरूरी है। पंचतत्व क्लब पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरा प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed