{"_id":"5a3ea1214f1c1b0b788b4857","slug":"101514053921-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटवाया
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण हटवाया
नूरपुर। सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे अतिक्रमण को लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान एसडीएम चांदपुर भी मौजूद रहे। मुरादाबाद से बिजनौर तक सड़क के चौड़ीकरण के चलते गत 24 सितंबर को एसडीएम चांदपुर की मौजूदगी में शिव मंदिर चौक से चांदपुर तिराहे तक हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी से गिरा दिया गया था। इसके बाद बचे अतिक्रमण को गिराने के लिए प्रशासन द्वारा मोहलत भी दी गई। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोगों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया था। बुधवार को एसडीएम चांदपुर आलोक यादव की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण पर जेसीबी चलवा दी। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह, कानूनगो खचेड़ू सिंह, लेखपाल सिंह भी मौजूद रहे।