फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी, महिला समेत दो की मौत

कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी, महिला समेत दो की मौत

Sun, 10 Dec 2017 06:17 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
कार सड़क किनारे  खड़े ट्रक में घुसी, महिला समेत दो की मौत
हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण
विज्ञापन


परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को ले गए अपने साथ
फोटो 05
बिजनौर। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे कार घुसने से कार में सवार महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को अपने साथ ले गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।

धामपुर के मोहल्ला साहूवान निवासी अमित (22), धामपुर में नगीना चौराहे के निकट रहने वाला वीरेंद्र (31), शानू (17) गांव रसूलपुर निवासी मोहरम अली जैदी (25) की गाड़ी किराए पर लेकर अपनी रिश्तेदारी में हरियाणा में शादी में गए थे। चारों शनिवार की रात को वहां से कार से वापस अपने घर आ रहे थे। कार में मंडावर की रिश्तेदार महिला केला देवी (55) भी थी। रात में करीब सवा दो बजे नहटौर-बिजनौर मार्ग स्थित गांव मेहरामपुर के निकट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अमित व केला देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गया। अमित व केला देवी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार बिना किसी कार्रवाई के मृतकों व घायलों को अपने साथ ले गए। परिजनों ने घायलों को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार अमित धामपुर में किसी दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed