फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   क्रिकेट, वॉलीबाल, बास्केट बॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

क्रिकेट, वॉलीबाल, बास्केट बॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 04 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट, वॉलीबाल, बास्केट बॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
नजीबाबाद (बिजनौर)। नॉर्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कालेज में पांचवें दिन भी क्रिकेट, वॉलीबाल और बास्केटबॉल टूर्नामेंट में कई मुकाबले खेले गए। कई खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए अपनी टीमों को जीत दिलाई।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए पहले क्रिकेट मैच में गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी नजीबाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में आठ विकेट पर 52 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए एलआरएस नगीना की टीम ने महज पांच ओवर में ही जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेेश कर लिया। टीम के खिलाड़ी हिमांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल ने पहले खेलते हुए दस ओवर में आठ विकेट खोकर 57 रन बनाए। पुष्कर ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। रोमांचकारी मुकाबले में आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल नजीबाबाद ने 9.4 ओवर में जीत दर्ज की। टीम के खिलाड़ी शिखर मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

उधर, ओमप्रकाश कप वॉलीबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में प्रियंका मॉडर्न स्कूल धामपुर ने डीएवी कोटद्वार को 25-23, 25-22, बीपीएस बिजनौर ने ग्रीन लाइट स्कूल नांगल को 25-23, 25-22 अंकों के अंतर से हराया। रेफरी अन्नू की देखरेख में खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने टीम भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट और वॉलीबाल के साथ-साथ शुक्रवार को भगवत सरन बास्केट बॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में सेंट मेरी नगीना ने डीएवी कोटद्वार को 41-36, डीडीपीएस बिजनौर ने टीसीजी कोटद्वार को 26-20 अंकों से पराजित किया। पहले मैच में सेंट मेरी नगीना के खिलाड़ी गौरव और दूसरे मैच में डीडीपीएस बिजनौर के उत्कर्ष प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। रेफरीशिप सुजीत और एके त्यागी ने की। मुख्य अतिथि डायरेक्टर डॉ. वीर गंगवार, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. वाईएन द्विवेदी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। क्रिकेट एकेडमी ने कार्यकारी निदेशक नेहुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, डीन आरएम माहेश्वरी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed