{"_id":"5963ea224f1c1b4d128b470b","slug":"101499720226-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर गए अमरोहा के छह लोग अनंत नाग में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पर गए अमरोहा के छह लोग अनंत नाग में फंसे
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग से आगे नहीं बढ़ रहा श्रद्धालुओं का काफिला
आतंकवादी हमले के चलते बीच में ही रोक दी गई यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले के चलते अमरनाथ यात्रा बीच में ही रोक दी गई। इसमें अमरोहा के छह लोग भी फंस गए हैं। वहां गए लोगों से आसानी से संपर्क नहीं हो रहा है। इससे परिजनों की बेचैनी बढ़ गई हैं। हालांकि सभी लोग सकुशल बताए जा रहे हैं। फोन द्वारा जानकारी मिली है कि सभी अनंतनाग में फंसे हुए हैं। वहां से सभी रास्ते बंद बताए जा रहे हैं।
अमरोहा गन्ना समिति के चेयरमैन भगत सिंह बॉबी समेत अमरोहा के छह लोग अमरनाथ यात्रा पर गए हुए हैं। इनमें शैलेश शर्मा, दीनदयाल गुप्ता, मनीष कपूर, मोहित कुमार, धर्म ऋषि आदि शामिल हैं। उक्त सभी लोगों ने अमरनाथ के दर्शन कर लिए हैं। वहां से लौट रहे हैं, लेकिन देर रात हुए आतंकी हमले के बाद वह बीच रास्ते में ही फंस गए हैं। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में फंसे हुए हैं, वहां से सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। अनंतनाग में फंसे लोगों का परिजनों से आसानी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। फोन नहीं लग रहे हैं। इससे परिजनों की बेचैनी बढ़ गई हैं। सोमवार की रात्रि दस बजे गन्ना समिति के चेयरमैन भगत सिंह बॉबी ने फोन पर मीडिया को जानकारी दी। बताया कि अमरोहा से गए सभी छह लोग वहां पर सकुशल हैं। सेना मौके पर मुस्तैदी बनाए हुए है। उनके साथ और भी कई जगहों के यात्री मौके पर फंसे हुए हैं। आतंकी घटना की खबर के बाद से यात्रियों के दहशत है। सभी एक दूसरे को हिम्मत बंधा रहे हैं। सेना भी यात्रियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।