{"_id":"65131bd88c8918a8ab0bbd25","slug":"100-people-suffering-from-fever-in-village-shahpur-saidu-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-11559-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव शाहपुर सैदू में बुखार से 100 लोग पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव शाहपुर सैदू में बुखार से 100 लोग पीड़ित
विज्ञापन
-बरूकी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं स्टाफ, खंडहर हो रहे भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरूकी। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप है। क्षेत्र के गांव शाहपुर सैदू में ही 100 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग हाल नहीं जान रहा है। लोग निजी चिकित्सकों के यहां अपना इलाज करा रहे हैं। क्योंकि बरूकी में स्थित स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा है। केंद्र पर न तो स्टाफ है और न ही चिकित्सक।
क्षेत्र के गांव शाहपुर सैदू में बुखार का प्रकोप इतना है कि हर घर में लोग बुखार की चपेट में हैं। कुछ लोग घर पर तो कुछ निजी चिकित्सकों ने अपना इलाज करा रहे हैं। लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। गांव शाहपुर सैदू में पूनम (40 वर्ष), वंशिका (11 वर्ष), पूजा (7 वर्ष), विधि (2 वर्ष), अनीता (45 वर्ष), तनु (20 वर्ष), बबीता (47 वर्ष), राजकुमार (14 वर्ष), हरदयाल (50 वर्ष) सहित 100 लोग बुखार से पीड़ित हैं। इतनी तेजी से बुखार फैलने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग अंजान बना हुआ है। 75 लाख रुपये की लागत से तैयार बरूकी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन खंडहर में तब्दील हो गया है। आसपास के करीब 30 गांव के लोग बरूकी आते हैं, लेकिन क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
वर्जन...
गांव शाहपुर सैदू में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की जाएगी। जांच के बाद मरीजों की निशुल्क दवाई वितरित की जाएगी। बरुकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती होगी। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें। - डॉ. देवेंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, चंदक