{"_id":"67af8de392a9305bd30c02f3","slug":"10-thousand-women-will-be-benefited-from-self-employment-scheme-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-143011-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 754 ग्रामीण मिशन समूहों की 10 हजार महिलाएं स्व रोजगार योजना से होंगी लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 754 ग्रामीण मिशन समूहों की 10 हजार महिलाएं स्व रोजगार योजना से होंगी लाभान्वित
Sat, 15 Feb 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर, नहटौर ब्लॉक में ग्रामीण आजीविका मिशन के 754 समूहों में 10 हजार महिलाएं सरकार की स्वरोजगार योजना से लाभान्वित होंगी। इसके लिए समूहों को 14 करोड़ का ब्याज रहित लोन मिलेगा। साथ में लोन पर अनुदान का भी प्रावधान है।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्व. रोजगार पर जोर दिया जा रहा है। समूहों की कैश क्रेडिट लिमिट बनाकर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाएं दोना-पत्तल, चप्पल बनाने, डेयरी खोलने, जैविक खाद बनाने, अचार-मुरब्बा बनाने का काम कर सकती है। लाभान्वित उन्हीं समूहों को किया जाएगा। जिन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त है।
3462 समूहों में 35 हजार से अधिक महिलाएं दे रही योगदान
धामपुर ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी कार्यक्रम प्रभारी आईएसबी दीनदयाल सिंह ने बताया कि धामपुर और नहटौर ब्लॉक में 3462 सक्रिय समूह हैं। इनमें करीब 35 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं। जो विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार कर रही हैं। इनमें 1712 समूह धामपुर ब्लॉक और 1650 नहटौर ब्लॉक में शामिल हैं।
विज्ञापन
धामपुर के 163 समूहों को भी जल्द मिलेगा लोन
अधिकारियों का कहना है कि नहटौर ब्लॉक में 1650 समूहों में 450 समूहों को रोजगार करने के लिए लोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य था । जो पूरा हो चुका है। धामपुर ब्लॉक में 467 समूह को लोन देने का लक्ष्य है । इनमें 304 समूहों को ही लोन मिल चुका है। बाकी 163 समूहों जल्द दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।