{"_id":"5f455b868ebc3e3cc9752d01","slug":"10-thousand-rupees-given-to-brother-in-law-due-to-dispute-bijnor-news-mrt4979923159","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़ू को दिए 10 हजार रुपये बने विवाद की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़ू को दिए 10 हजार रुपये बने विवाद की वजह
विज्ञापन

जलालाबाद/बिजनौर। साढ़ू को दिए 10 रुपये गौरव और सुनीता के बीच विवाद की वजह बन गए। गौरव पत्नी पर रुपये वापस लाने का दबाव बना रहा था। पत्नी पत्नी के इस झगडे़ ने हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया। गांव भरेकी निवासी महिला के तीन बच्चोें के साथ नहर में कूदने की घटना से गांव में गम का माहौल है। पुलिस को गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गौरव ने पुलिस को बताया कि उसका और सुनीता का विवाह सात साल पहले हुआ था। करीब दो साल पहले हल्दौर क्षेत्र के गांव कुम्हारपुर निवासी उसके साढ़ू मस्ता ने उससे दस हजार रुपये उधार लिए थे, लेकिन उसने पैसे नहीं लौटाए। उसने अपनी पत्नी से साढ़ से पैसे लाने को कहा। इस बात को लेकर मंगलवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। गौरव की बहन सानू ने बताया है कि गांव में कुछ महिलाओं ने समूह बना रखा है। सुनीता ने सोमवार को समूह से 35 हजार रुपये लेने के लिए फार्म भरा था। इस बात से गौरव नाराज हो गया। मंगलवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ, उसके बाद गौरव पशुओं का चारा लेने के लिए खेतों पर चला गया। पड़ोसियों ने बताया कि सुनीता घर पर बताकर गई थी कि वह बच्चों को दवाई दिलाने जा रही है। कुछ ही देर बाद उसके नदी में कूदने की सूचना आई। गौरव मेहनत मजदूरी करता है। गौरव के पिता के नाम करीब दो बीघा जमीन है। गौरव का अपने साढू से रुपये लाने को लेकर सवेरे पत्नी सुनीता से विवाद हुआ था। गौरव को नहीं मालूम था कि सुनीता ऐसा कदम उठा लेगी।
मेहर की वजह से बच गई दीपक की जान
सुनीता पूरे परिवार का खात्मा करने के लिए ही घर से निकली थी। तीनों बच्चों को अपने साथ दवाई दिलाने के बहाने घर से निकल पड़ी। किसी परिजन व गांव वाले का यह शक नहीं होने दिया कि वह क्या करने जा रही है। नहर के पुल पर उसने पहले दीपक व ललित को नहर में फेंक दिया। बाद में तीन माह के आकांशु के साथ नहर में कूद गई। पास के खेत में काम कर रहे मेहर ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नहर के तेज बहाव पानी में कूदकर दीपक को बाहर निकाल लाया। पानी के तेज बहाव में महिला व दोनों को बाहर निकालने की उसकी हिम्मत नहीं पड़ी। वहीं, घटना की सूचना पर डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम नजीबाबाद ब्रजेश कुमार के मुताबिक गोताखोरों के साथ अन्य टीम महिला व दो बच्चों को नहर में तलाश करने में जुटी है।