फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   1.95 lakh fishes released in the Ganges

1.95 लाख गंगा में छोड़ी गईं मछलियां

Fri, 14 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
1.95 lakh fishes released in the Ganges
बिजनौर में गंगा बैराज पर छोटी मछलियां छोड़ते जिपं अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह,डीएम उमेश मिश्रा - फोटो : BIJNOR
1.95 लाख गंगा में छोड़ी गईं मछलियां
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत रीवर रैचिंग कार्यक्रम का आयोजन बिजनौर बैराज पर किया गया। जिसमें 1.95 लाख छोटी मछलियाें को गंगा में छोड़ा गया।

बृहस्पतिवार को गंगा बैराज पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह और डीएम उमेश मिश्रा ने एक लाख 95 हजार छोटी मछलियां (मत्स्य अंगुलिकाएं) प्रवाहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मत्स्य पालन एक अच्छी योजना है, यह एक आय का अच्छा स्रोत बन सकता है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का प्रयास है कि किसानों की आय दुगनी हो। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि मत्स्य पालकों को संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि मत्स्य अंगुलिकाएं गंगा में प्रवाहित करने से जल को साफ रखने में मदद मिलेगी। सहायक निदेशक मत्स्य हरिश चन्द्र वर्मा ने बताया कि मार्च 2023 तक तीन लाख छोटी मछलियां प्रवाहित करने का लक्ष्य है। 180 दिन के लक्ष्य के सापेक्ष पूर्व में 40 हजार छोटी मछलियां प्रवाहित की गई थी। बताया कि इनमें 30 प्रतिशत कतला प्रजाति, 30 प्रतिशत रोहू प्रजाति व 40 प्रतिशत नैंन प्रजाति की छोटी मछलियां हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र, मत्स्य निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी, किसान व मत्स्य पालक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed