{"_id":"636d3ba0398dbb4f4c02261e","slug":"1-31-428-students-gave-proficiency-test-in-primary-schools-bijnor-news-mrt613073118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालयों में 1,31,428 विद्यार्थियों ने दी दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालयों में 1,31,428 विद्यार्थियों ने दी दक्षता परीक्षा
विज्ञापन
बिजनौर के हल्दौर बीआरसी कार्यालय परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते छात्र-छात्?
- फोटो : BIJNOR
प्राथमिक विद्यालयों में 1,31,428 विद्यार्थियों ने दी दक्षता परीक्षा
बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक में पढ़ने वाले 1,31,428 विद्यार्थियों ने दक्षता परीक्षा दी। यह परीक्षा जिले के 1743 प्राथमिक विद्यालयों में बृहस्पतिवार को आयोजित हुई। परीक्षा के समय अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया। सभी स्कूलों में सही तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।
जिले के 1743 प्राथमिक विद्यालयों में 1,62,685 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिनमें से 1,31,428 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 31,157 छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार को आयोजित परीक्षा में सम्मलित नहीं हुए। परीक्षा सुबह 11 बजे से एक बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा में मुख्य अध्यापकों की ड्यूटी नहीं लगाई गई। उनके स्थान पर परीक्षा में लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, डीएलडी प्रशिक्षु, अमीन की ड्यूटी लगाई गई। बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि परीक्षा 131 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 11 जोनल मजिस्ट्रेट, पांच सुपर मजिस्ट्रेट, 3500 पर्यवेक्षक तथा दो मंडलीय अधिकारी की निगरानी में संपन्न हुई।
धामपुर में 9856 बच्चों ने दी परीक्षा
धामपुर। कमिश्नर मुरादाबाद आंजनेय सिंह के आदेश पर बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्तर के कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक बच्चों का शिक्षा का स्तर जानने के लिए परीक्षा संपन्न हो गई। धामपुर ब्लॉक क्षेत्र के देहात के 142 स्कूलों के 12619 बच्चों में से 9856 बच्चों से परीक्षा दी। 2763 बच्चे गैर हाजिर रहे। जबकि नगर क्षेत्र के केवल छह स्कूलों में पंजीकृत 172 बच्चों में से 146 बच्चे ही शामिल हो सके। जोनल मजिस्ट्रेट बीडीओ धामपुर मनीष दत्त ने बताया कि परीक्षा 11 बजे शुरू होकर एक बजे संपन्न हुई। कुछ स्कूलों में प्रश्नपत्रों के बंडलों में गड़बड़ी पाई गई। कुछ स्कूलों में बंडल में कम प्रश्नपत्र शामिल किए गए। जबकि अधिकांश में पेपर बच्चों की संख्या के अनुरूप ही मिले। जहां पेपर कम पाए गए, वहां पर अधिकारियों ने फोटो स्टेट कराकर संबंधित स्कूलों में प्रश्नपत्रों को बंटवाया।
विज्ञापन
कई केंद्रों पर कम पडे़ प्रश्नपत्र
नजीबाबाद। बेसिक शिक्षा के प्राइमरी स्कूलों की मंडलीय शैक्षिक दक्षता परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा केंद्रों पर छात्र संख्या के विपरीत अनुमानित 75 प्रतिशत उपलब्ध कराए गए प्रश्नपत्र कम पड़ने पर फोटोस्टेट प्रतियों के माध्यम से परीक्षा कराई गई। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम विजय वर्धन तोमर और जोनल मजिस्ट्रेट बीडीओ ज्योति चौधरी की निगरानी में बेसिक शिक्षा विभाग की प्राइमरी स्तर की शैक्षिक बौद्धिक परीक्षा आयोजित की गई। ब्लॉक नजीबाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल की देखरेख में संपन्न हुई प्राइमरी स्तर की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र से 17615 विद्यार्थी और नगर क्षेत्र से 316 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। न्याय पंचायत स्तर पर परीक्षा संपन्न कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने एआरपी मोबीन हसन जयप्रकाश सिंह, अर्चना त्यागी और सुखदेव सिंह को जिम्मेदारी सौंपी।
शांतिपूर्ण संपन्न हुई परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा
हल्दौर। नगर व देहात क्षेत्र में स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में स्कूलों में योग्यता का शैक्षिक स्तर जांचने के लिए कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई। जिसमें 14,133 बच्चों में से 11,458 बच्चों ने परीक्षा दी। नगर व ब्लॉक क्षेत्र में 104 प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट 40 विद्यालय समेत कुल 144 विद्यालय है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे उक्त विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से पांच तक छात्र-छात्राओं की शैक्षिक योग्यता का स्तर जांचने को लेकर परीक्षा शुरू हुई। बीईओ महेंद्र सिंह ने गांव हरदासपुर गढ़ी, शाहनगर, बीडीओ नरेंद्रपाल सिंह ने नगर के प्राथमिक विद्यालय, कुंडा वागेन, कुम्हारपुरा आदि प्राथमिक विद्यालयों में भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत आईएसबी अजयपाल सिंह, एआरपी दिनेश सिंह, पर्यवेक्षक देवराज सिंह, लेखपाल खेम सिंह आदि मौजूद रहे।