फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   1.29 crore sold in Rahul

1.29 करोड़ में बिका राहुल

Sun, 03 Jun 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 03 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
1.29 crore sold in Rahul
राहुल चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर मेंं जिले के कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी को प्रो कबड्डी लीग में एक करोड़ 29 लाख रुपये की शानदार कीमत मिली है। तेलुगु टाइटंस ने ही राहुल चौधरी को यह रकम देकर अपने साथ जोड़ लिया है। रोहित चौधरी को भी दबंग दिल्ली ने आठ लाख में खरीदा है। इस बार प्रो कबड्डी लीग में जिले के एक और खिलाड़ी ऋषभ चौधरी को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है। ऋषभ चौधरी को भी दबंग दिल्ली ने ही अपने साथ जोड़ा है। 
विज्ञापन

आईपीएल की तर्ज पर 2014 में शुरू हुए प्रो कबड्डी लीग में जिले के गांव जलालपुर निवासी खिलाड़ी राहुल चौधरी को तेलुगू टाइटंस ने आठ लाख रुपये में खरीदा था। तेलुगू टाइटंस की ओर से खेलते हुए राहुल ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में सबसे अधिक प्वाइंट अर्जित कर मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। एक ही सीजन में पूरे देश में राहुल कबड्डी की पहचान बन गया। 
विज्ञापन

इसके बाद हर सीजन में राहुल का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। प्रो कबड्डी लीग के जरिए ही राहुल की नेशनल टीम में एंट्री हुई और वह वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहा। अगले साल जिले के गांव बागड़पुर निवासी रोहित की भी प्रो कबड्डी लीग में एंट्री हुई और उसने भी दबंग दिल्ली की ओर से शानदार खेल दिखाया। पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी में तेलुगू टाइटंस ने रोहित को नीलामी में शामिल नहीं किया था और उसे अपने साथ ही करीब 80 रुपये देकर बनाए रखा था। रोहित को पुणे की पलटन ने 28 लाख रुपये में खरीदा था। जिले के खिलाड़ी मोहम्मद बिलाल को भी एक टीम ने करीब छह लाख रुपये में खरीदा था। इस साल राहुल को नीलामी में शामिल किया गया। राहुल का बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा गया था। उसे अपने साथ जोड़ने के लिए टीमों के मालिक में होड़ लग गई। दबंग दिल्ली ने राहुल की अधिकतम बोली एक करोड़ 29 लाख रुपये तक लगा दी, लेकिन पुरानी मालिक होने के नाते तेलुगू  टाइटंस ने राहुल को एक करोड़ 29 लाख रुपये देकर अपने साथ जोड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल को पिछले साल के मुकाबले 50 प्रतिशत से अधिक कीमत पर खरीदा गया है। रोहित के चोटिल होने के बाद भी दबंग दिल्ली ने आठ लाख रुपये देकर उसे खरीदा है। इस बार प्रो कबड्डी में नई प्रतिभाओं को भी मौका दिया जा रहा है। नए खिलाड़ियों की बोली छह लाख 60 हजार रुपये फिक्स थी। गांव बागड़पुर के ही ऋषभ चौधरी को दबंग दिल्ली ने फिक्स कीमत देकर खरीदा है। दबंग दिल्ली टीम के पूर्व मैनेजर व जिला कबड्डी संघ सचिव अरविंद कुमार ने तीनों खिलाड़ियों के प्रो कबड्डी लीग में बिकने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed