फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth will get training in robotics in government ITI

Bhadohi News: राजकीय आईटीआई में युवाओं को मिलेगा रोबोटिक्स का प्रशिक्षण

Tue, 11 Mar 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youth will get training in robotics in government ITI
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अब युवाओं को रोबोटिक्स समेत तीन नए ट्रेड में प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए फत्तूपुर स्थित संस्थान में आधुनिक कार्यशाला भी तैयार हो गई है। तीन नए ट्रेड जुड़ने से संख्या 10 से बढ़कर अब 13 हो गई है। रोबोटिक्स के साथ ही कैम प्रोग्रामिंग, बेसिक ऑफ डिजाइनर एंड वर्चुअल वैरिफिकेशन (मैकेनिकल) का ज्ञान युवाओं को मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में तीन राजकीय और 22 निजी राजकीय प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। इसमें इलेक्ट्राॅनिक्स, फीटर समेत कुल 10 ट्रेड पहले से चल रहे हैं। सभी कॉलेजों में करीब 700 सीटें तय हैं, जिसमें फीटर, इलेिक्ट्रशियन ट्रेड से प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक हैं। इन ट्रेड में युवाओं की संख्या अधिक होने से कंपनियों में सभी को रोजगार नहीं मिल पाता। भविष्य में ड्रोन और रोबोटिक तकनीक से ही अधिक काम होने की संभावना है। इसको लेकर अभी से युवाओं को इसमें दक्ष करने की कवायद शुरू हो गई है। आईटीआई में नई तकनीक पर आधारित कोर्स के संचालन के लिए टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के बीच करार हुआ है। इसके लिए भवन भी बन चुका है। तीन महीने पूर्व अभ्यर्थियों का प्रवेश भी शुरू हो गया, लेकिन 24 सीटों के सापेक्ष अब तक 15 युवा ही इसमें आवेदन किए हैं। इन नए कोर्स के शुरू होने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। तीनों कोर्स की अवधि एक से दो साल ही है।
विज्ञापन

-------------

वर्जन

- नए कोर्स के लिए प्रवेश चल रहा है। कुछ युवाओं ने आवेदन किया है। भविष्य की जरूरत को देखते हुए इसकी शुरूआत की गई है। अभी आईटीआई ज्ञानपुर में यह व्यवस्था शुरू हुई है। भविष्य में भदोही और जंगला आईटीआई में भी यह सुविधा शुरू हो सकती है।- विनोद कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed