फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Artisans of the pottery craft will be provided a monetary subsidy for self-employment

Bhadohi News: माटी कला के कारीगरों को स्वरोजगार के लिए दी जाएगी मनी सब्सिडी

Fri, 25 Sep 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Artisans of the pottery craft will be provided a monetary subsidy for self-employment
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार पारंपरिक माटी कला को पुनर्जीवित करने और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वाकांक्षी कदम उठा रही है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के तहत नए उद्योग स्थापित करने की मुहिम शुरू की गई है। योजना के माध्यम से कुम्हारों और कारीगरों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
योजना के तहत प्रोजेक्ट लागत बैंक ऋण के रूप में मिलेगा, जबकि उद्यमी को पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी भी देगी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह सब्सिडी तीन साल तक बैंक में सुरक्षित रहेगी और सत्यापन के बाद लाभार्थी के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

कारीगर आधुनिक मिट्टी के उत्पाद जैसे प्रेशर कुकर, सुराही, कुल्हड़, भवन निर्माण सामग्री और सजावटी सामान (गुलदस्ता, लैंप आदि) बनाने का उपक्रम लगा सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र अभ्यर्थी माटी कला बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल upmatikalaboard.in पर 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए सिंहपुर रमनगरा स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed