{"_id":"6706fb57b4f66e8b530b4894","slug":"youth-returning-after-watching-ramlila-dies-in-accident-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-117672-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रामलीला देखकर लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रामलीला देखकर लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
कोतवाली के पाली-सुरियावां मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रात में किसी वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। वह देर रात रामलीला देखकर घर लौट रहा था। सुरियावां कोतवाली के कुसौड़ा, सहोदरपुर मार्ग निवासी रविंद्र गौतम (32) मजदूरी कर अपना और परिवार की आजीविका चलाता था। मंगलवार की शाम वह सुरियावां में रामलीला देखने गया था। जहां से देर रात वापस घर आ रहा था।
पाली-सुरियावां मार्ग पर सहोदरपुर गांव के पास किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ु