फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth dies in road accident, partner injured

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 29 Jun 2020 04:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, partner injured
सड़क दुर्घटना में मृत रिंकू गौड़ की फाइल फोटो। - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अमवा माफी गांव निवासी रिंकू गौड़ (28) पुत्र लालजी गौड़ की शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रिंकू अपने साथी राजकुमार यादव (27) पुत्र रामबली के साथ कछवां-मिर्जापुर गई एक बरात में शामिल होने के लिए बाइक से गया था। उसने हेलमेट पहन रखा था। लौटते समय तमाचाबाद पहुंचने पर पहले से राजमार्ग पर मृत पड़े मवेशी से टकराकर दोनों दूर जा गिरे। इस दौरान रिंकू डिवाइडर से टकरा गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में बरात गए अन्य साथियों ने दोनों को बाइक पर ही बैठाकर घर लाए और घायल राजकुमार को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक रिंकू छह भाइयों में सबसे छोटा था। शादी नहीं हुई थी और वह एक निजी स्कूल में शिक्षक था। पिता जौनपुर में रहकर जायदाद की देखभाल करते हैं कुछ वर्षों से रिंकू अन्य परिजनों के साथ अमवामाफी में आकर रहने लगा था। घटना को सुनकर लोगों की भारी भीड़ मृतक के घर जुटी रही।
विज्ञापन

हेल्पलाइन टीम की अनदेखी पड़ रही भारी
गोपीगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर चल रही हेल्पलाइन टीम की अनदेखी से इन दिनों सड़क हादसों की बाढ़ सी आ गई है। पशुपालन विभाग की लापरवाही से दर्जनों की संख्या में बेसहारा पशुओं की संख्या राजमार्ग पर अधिक होने के चलते आए दिन गंभीर हादसों के कारण बनते रहते हैं। शादी-विवाह से लेकर अन्य समारोहों में शामिल होकर घर लौटने वालों की थोड़ी सी चूक मौत की संख्या बढ़ा देता है, लेकिन हेल्पलाइन टीम दो-चार दिनों से राजमार्ग पर मृत पड़े गोवंश को हटाने में सक्रियता नहीं दिखाती। यदि कछवां के तमाचाबाद में मृत होकर पड़े गोवंश को टीम ने हटा दिया होता तो शायद रिंकू की जान बच गई होती। पीडी अश्वनी राय का कहना है कि विषम परिस्थितियों में हेल्पलाइन 1033 से जुड़े कर्मचारियों से कभी कभी चूक होती होगी, अन्यथा नहीं। जानकारी होने पर टीम सुविधाओं के लिए हमेशा तैयार रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed