फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth dies due to lightning, two people scorched

बिजली गिरने से युवक की मौत, दो लोग झुलसे

Mon, 13 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to lightning, two people scorched
सुरियावां थाना क्षेत्र के घमहां गांव में सोमवार को बिजली गिरने से रामकैलाश (29) की मौत हो गई। वहीं सुरेश कुमार (25), कैलाशनाथ (20) गंभीर रुप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम अचानक मौसम बदलने पर आसमान में छाए बादलों के बीच बूंदाबांदी शुरु हो गई। घमहां गांव निवासी रामकैलाश दो अन्य लोगों के साथ खेत में धान की फसल को देखने गए थे। उसी समय बिजली गिरी और तीनों झुलस गए। जब तक रामकैलाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता तब तक दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक कैलाश तीन पुत्री, दो पुत्रों का पिता भी है जो अभी नाबालिग हैं। घर पर ही कालीन की बुनाई कर परिवार का भरण-पोषण करता था। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत नाजुक बनी रही। ब्लाक प्रमुख अभोली प्रियंका बिंद ने मृतक के घर पहुंच कर ढांढस बधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed