फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth dies due to drowning while bathing in Ganga

गंगा में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

Thu, 05 May 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning while bathing in Ganga
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को सुबह गंगा स्नान कर रहे रोशन अली (22) पुत्र निसार अली की गंगा में डूबने से मौत हो गई जबकि उसके दो साथियों को गंगा घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बचा लिया। मृतक ऊंज थाना क्षेत्र के रोही गांव का निवासी था। रोही गांव निवासी रोशन अपने तीन अन्य साथियों संग बृहस्पतिवार को सुबह 10.30 बजे सीतामढ़ी गंगा घाट पर स्नान के लिए पहुंचे। नहाते समय रोशन गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में अन्य साथी भी डूबने लगे। यह देख गंगा घाट पर मौजूद चिंता माझी और पीपा पुल कर्मी अदालती भारतीया ने दो युवकों को बचा लिया जबकि तेज बहाव के चलते गहरे पानी में डूबने से रोशन की मौत हो गई। सीतामढ़ी चौकी इंचार्ज अविनाश सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। बनकट गांव निवासी गोताखोर लथेरन सिंह ने एक घंटे के अथक प्रयास से गंगा से शव को बाहर निकाला। गंगा घाट पर डूबने की घटनाएं अक्सर गर्मी के दिनों में ही होती हैं। बीते कई वर्षों में कई युवकों की जान गंगा में नहाते समय जा चुकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सीतामढ़ी गंगा घाट पर पानी बहाव काफी तेज है। पानी में मौज मस्ती करना जानलेवा साबित हो सकता है। गंगा में स्नान करते समय स्थानीय लोग युवकों को मौज मस्ती करने से मना करते हैं, लेकिन वह नहीं मानते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed