{"_id":"69ea6ae5a14b3653c9080504","slug":"youth-dies-after-being-struck-by-a-train-while-crossing-the-railway-tracks-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-142120-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रेललाइन पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रेललाइन पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। गोपीगंज कोतवाली के महुआरी गांव निवासी कुंदन हरिजन (25) पुत्र बाल केशव की बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सराय जगदीश रेलवे स्टेशन के पास रेललाइन पार करते समय गाड़ी संख्या 15004 की चपेट में आने से उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कुंदन हरिजन (25) पुत्र बाल केशव निवासी महुआरी थाना गोपीगंज, बृहस्पतिवार को किसी काम से रेललाइन पार कर दूसरे गांव जा रहा था। इस दौरान रेलवे स्टेशन सराय जगदीश के पास मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। गोपीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज शैलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।