{"_id":"60e5910b8ebc3ec2073bb207","slug":"youth-dies-after-being-crushed-by-mini-truck-bhadohi-news-vns5990629135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक से कुचल कर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक से कुचल कर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के गोपीगंज स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार की रात मिनी ट्रक से कुचल कर बाइक सवार अनिल कुमार (30) निवासी तिउरी-औराई की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पर पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि अनिल पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-रामबाग रूट पर चल रहे दोहरीकरण कार्य में करता था। बताया कि दिन में काम निबटाकर शाम ससुराल कौलापुर में रुका और देर रात बाइक लेकर घर के लिए रवाना हो गया। इसके बाद वह जैसे ही ओवरब्रिज पर पहुंचा मिनी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और अनिल उसकी चपेट में आ गया। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से अनिल बुरी तरह से घायल हो गया। हालांकि उसे आनन फानन में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तभी बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
ट्रक ग्वालियर से सामान लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। जबकि बताया जाता है कि मृतक अनिल एक पुत्र, एक पुत्री का पिता है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने कहा कि क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक को कोतवाली में खड़ा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर भागने वाले चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है लेकिन भाग जाने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी।