फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth beaten up for changing ATM card

एटीएम कार्ड बदलने पर युवक की पिटाई

Wed, 18 May 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up for changing ATM card
सुरियावां थाना क्षेत्र के बसवापुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ख्योखर शाखा में बुधवार को लोगों ने एक युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि रैदीपुर-कोरांव प्रयागराज से आई बरात में शामिल हरीशंकर चौहान एटीएम से पैसा निकालने के लिए खड़ा था। नंबर आने पर उसने कार्ड लगाया लेकिन पैसा नहीं निकल सका। पीछे खड़े एक अन्य युवक ने कहा कि आपका पैसा नहीं निकल रहा है कार्ड को साफ कर लगाने से पैसा निकलेगा। उसी दौरान युवक ने हरीशंकर चौहान का कार्ड लेकर साफ करने लगा और बदल लिया। जानकारी होने पर हरीशंकर के शोरगुल मचाते ही लोगों ने एटीएम कार्ड बदलने वाले युवक की पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक विश्व ज्योति राय ने कहा कि पिटाई से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed