{"_id":"6747683bfd39c1445f05b8b4","slug":"young-mans-health-worsens-after-injection-by-quack-dies-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-119469-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी युवक की तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी युवक की तबीयत, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोह)। कोतवाली क्षेत्र के दल्लूपुर निवासी एक युवक की झोलाछाप द्वारा इंजेक्शन लगाते ही तबीयत बिगड़ गई। घबराए झोलाछाप उसे अपनी बाइक पर लेकर सीएचसी पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह युवक के शव को बाइक से ही लेकर उसके घर पहुंचा। जहां परिजनों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के आने से पहले झोलाछाप अपनी बाइक छोड़ फरार हो गया।
कोतवाली के दल्लूपुर निवासी विंध्यवासिनी गौंड (45) की तीन दिनों पूर्व बाइक से गिरने के बाद पैर में मामूली चोट लगी थी। जिसकी ड्रेसिंग कराने के लिए बुधवार की दोपहर युवक अकेले ही केडवरिया स्थित एक झोलाछाप के यहां पहुंचा। आरोप है कि युवक की चोट देखने के बाद नीम हकीम ने उसे एक सुई लगा दी। इससे युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
युवक की तबीयत बिगड़ने पर घबराया झोलाछाप उसे अपनी बाइक पर बैठा कर गोपीगंज सीएचसी पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहीं से झोलाछाप ने युवक के परिजनों को सूचना देते हुए बताया कि विंध्यवासिनी को मिर्गी का दौरा पड़ा है। यह सुनने के बाद पत्नी रीता और अन्य परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां वह मृत पड़ा था। परिजन झोलाछाप की मदद से शव को गांव लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
इस बीच झोलाछाप मौका देख फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह और चौकी प्रभारी दिनेश कुमार समेत पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और परिजनों का बयान लिया। परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों के आरोप के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -