फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man shot dead over land dispute, two in serious condition

Bhadohi News: जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, दो गंभीर

Wed, 11 Feb 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Young man shot dead over land dispute, two in serious condition
युवक की हत्या के बाद सीएचसी औराई पर सीओ से गुहार लगाते परिजन। संवाद
भदोही (औराई)। बनपुरवा जंगला गांव में मंगलवार की सुबह 10 बजे पट्टे की जमीन पर निर्माण के लिए दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। एक पक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर और रायफल से तीन फायर किए। इसमें रिवाल्वर की गोली लगने से आशीष यादव (26) पुत्र फूलचंद्र की मौत हो गई। वहीं, चचेरे भाई अखिलेश यादव (30) गोली लगने से और राजनाथ यादव (50) सिर पर लाठी लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटनास्थल को सील करके फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी रिवाल्वर और खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन

जंगला बनपुरवा गांव में विजय शंकर और फूलचंद (दोनाें चचेरे भाई) को चार बिस्वा जमीन का आवासीय पट्टा मिला है। फूलचंद आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण झोपड़ी बनाकर रहते हैं। दोनों चचेरे भाईयों के बीच जमीन बंटवारे के लिए पहले भी विवाद हुआ था। मामले में दोनों पक्षों को न्यायालय से जमीन यथास्थिति के लिए स्थगन आदेश मिला है। आरोप है कि मंगलवार को विजय बहादुर और लालधर जमीन के पूरे भाग में जबरन निर्माण कराना शुरू कर दिए। निर्माण होते देख फूलचंद के पक्ष से आशीष, राजनाथ और अखिलेश निर्माण रोकने के लिए कहे। इसी बीच विजय शंकर के पक्ष से ब्रजेश कुमार और अन्नू ने लाइसेंसी रिवाल्वर और रायफल से फायरिंग कर दी। रिवाल्वर की एक गोली आशीष के सीने पर लगी। इससे वे घायल हो गए। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, रायफल की गोली से घायल अखिलेश और लाठी के हमले से घायल राजनाथ को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। आशीष की मौत की सूचना मिलते ही गांव में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही औराई, ज्ञानपुर और गोपीगंज पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची। पहले तो परिजनों ने शव देने से इंकार किया। परिवार के लोग पुलिस की गाड़ी के सामने बैठ गए। पिता फूलचंद और मां इसरावती गाड़ी के नीचे सो गई। एएसपी शुभम अग्रवाल और सीओ राजीव सिंह के समझाने पर घर वालों ने शव दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात पर हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने नामजद ब्रजेश यादव, अन्नू, लालधर और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। मामले में नामजद विशाल पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसकी तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। पांच के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके चार को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। कई पुलिस टीमें इसके लिए लगाई गई हैं। अभिमन्यु मांगलिक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती है आशीष की पत्नी मोना, उठा सिर से पिता का साया
औराई। बनपुरवा जंगला गांव की घटना से हर कोई स्तब्ध है। जमीन के एक थोड़े हिस्से के लिए युवक की हत्या हो गई। आशीष यादव की मौत से उसकी पत्नी मोना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी दो साल की बेटी को पता नहीं है कि अब उसके पिता दुनिया में नहीं हैं। मोना के पेट में सात महीने का बच्चा है। दुनिया में आने से पहले ही उस बच्चे ने अपने पिता को खो दिया। बूढ़े माता-पिता के आंखों से आंसू नहीं थम रहे।
32 साल पुराना है जमीन का विवाद, चार बिस्वा जमीन के लिए हुई हत्या
औराई।
बनपुरवा जंगला गांव में मंगलवार की सुबह हुई हत्या ने हर किसी को सोचने पर विवश कर दिया है। उक्त जमीन का विवाद साल 1994 से चल रहा है। चार बिस्वा जमीन की हिस्सेदारी के लिए पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। चार बिस्वा जमीन का पट्टा मृतक के पिता फूलचंद को मिला था। इस पर विपक्ष के लोग जबरन कब्जा करना चाहते थे। इस जमीन के लिए चार साल से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। कोर्ट से स्थगन आदेश होने के बाद भी विपक्षियों ने मंगलवार को कब्जा करने का प्रयास किया। इसके बाद विवाद तूल पकड़ लिया और आशीष की हत्या हो गई।

हत्या के बाद घर से अस्पताल तक हंगामा
औराई। बनपुरवा जंगला गांव में जमीन के विवाद में हुई हत्या के बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मृतक के घर से अस्पताल तक ग्रामीण हंगामा करते रहे। परिजन गिरफ्तारी तक शव पुलिस को सुपुर्द नहीं करना चाहते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारी का वीडियो और फोटो दिखाया तब परिजन माने। शव को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article