फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man killing people on the street in protest

युवक की हत्या, विरोध में जीटीरोड जाम

Sun, 04 Jan 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Sun, 04 Jan 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Young man killing people on the street in protest
चकमसूदपुर में शुक्रवार की रात युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना से नाराज लोगों ने शनिवार की सुबह माधोसिंह में जीटी रोड जाम कर दिया। सूचना पर एएसपी, एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। अफसरों ने 24 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो चार घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन


परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
चकमसूदपुर गांव निवासी स्व. मुस्तफा के तीन बेटों में दूसरे नंबर का इकराम (25) सूरत में चाय-पान की दुकान चलाता था। मोहर्रम पर वह घर आया था।

परिवार वालों के अनुसार शुक्रवार की रात आठ बजे मोबाइल पर फोन कर उसे किसी ने बुलाया। वह घर से चला गया। जब काफी देर बाद वह नहीं लौटा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। तब घर से थोड़ी दूर उसकी लाश मिली। उसके सिर पर राड अथवा पत्थर से वार के निशान मिले।
विज्ञापन


 गले पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया था। सूचना मिलने पर औराई पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव कब्जे में लेकर थाने ले आई।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह माधोसिंह जीटी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद यादव, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ औराई अयोध्या प्रसाद, सीओ ज्ञानपुर जितेंद्र दूबे समेत कई थानों
विज्ञापन
विज्ञापन


की पुलिस पहुंच गई। अफसरों ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

जाम से जीटी रोड की दोनों लेन पर वाहनों की लाइन लगी रही। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
 एएसपी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed