{"_id":"581f89114f1c1bf37eb37c3f","slug":"young-man-killed-in-the-accident-burnt-dumpers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, फूंक दी डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, फूंक दी डंपर
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठारी । औराई थानाक्षेत्र के सहसेपुर गांव के समीप रविवार शाम साढ़े पांच बजे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने औराई-मिर्जापुर मार्ग जाम कर डंपर में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने अग्निशमन विभाग के प्रयास से आग बुझाई। तब तक डंपर का अगला हिस्सा जल चुका था। अफसरों के समझाने पर डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया।
जौनपुर जिले के रामपुर थानाक्षेत्र के गढ़वा हेमराज गांव निवासी बुधई राम (35) रविवार सुबह बाइक से मिर्जापुर गया था। शाम को करीब साढ़े पांच बजे लौटते समय सहसेपुर के पास नव निर्माण कंपनी के डंपर की चपेट में आ गया। हेलमेट पहनने के बाद भी सिर चोटिल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने औराई-मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगा दिया और डंपर में आग लगा दी। खबर लगने पर एसडीएम प्रवरशील बरनवाल, सीओ सुशील कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने किसी तरह आग बुझाई। करीब डेढ़ घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।