फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mayank became Mr. Fresher, while Garima and Angel became Miss Fresher.

Bhadohi News: मयंक मिस्टर फ्रेशर और गरिमा और एंजल बनीं मिस फ्रेशर

Sat, 10 Oct 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mayank became Mr. Fresher, while Garima and Angel became Miss Fresher.
आईआईसीटी में फ्रेशर्स पार्टी में चुने गए मिस और मिस्टर फ्रेशर्स। स्रोत-संस्थान
। भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में बृहस्पतिवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। बीटेक कारपेट एंड टेक्सटाइल टेक्नाेलाॅजी के नव प्रवेशियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर उपस्थित डाॅ.एके गुप्ता ने बीटेक की एक छात्रा की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की। मयंक भारती को मिस्टर फ्रेशर तथा गरिमा सेन व एंजल राय को मिस फ्रेशर खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

डाॅ.एके गुप्ता ने कहा कि आईआईसीटी हम सबके लिए किसी सौगात से कम नहीं है। विभिन्न प्रांतों से यहां छात्र अपना कॅरिअर संवारने के लिए पढ़ाई करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही के बच्चे भी इससे लाभान्वित हो रहे हैं। प्रमुख कालीन निर्यातक आलोक बरनवाल ने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी का उद्देश्य नए छात्रों के साथ पुरानों के बीच घुलना मिलना। यह अच्छी पहल है। कालीन निर्यातक आरके बोथरा ने सभी नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें अपना भविष्य बनाने का अच्छा अवसर मिला है।

इसके बेकार न जाने दें। इसके पूर्व प्रथम वर्ष के छात्रों ने मंच पर अपने नृत्य और संगीत का जो जादू बिखेरा उसका अतिथियों ने तालियों के साथ स्वागत किया। संस्थान के निदेशक प्रो.राजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार संस्थान में सीट संख्या 60 से 75 कर दी गई है और सभी 75 सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed